इश्क़ मे बावरा दिल
एक लड़की जो आराम से शॉपिंग कर रही थी।उसके लंबे काले कमर तक आते बाल आंखों में भर भर के काजल माथे पर ब्लैक कलर की बिंदी एक हाथ में चूड़ी जो ब्लैक कलर की ही थी।उस लड़की ने इस वक्त ब्लैक कलर का पटियाला शूट पहन रखा था।उसका रंग गोरा था। पर ऊपर से नीचे तक उसने सब ब्लैक कलर में ही पहन रखा था।
खूबसूरती ऐसी जो देखे बस देखता ही रह जाए।उस लड़की के हाथ में कई सारे शॉपिंग बैग थे।देख कर ऐसा लग रहा था।जैसे वो लड़की किसी फंक्शन में जाने के लिए शॉपिंग कर रही थी।वो लड़की अपने ही धुन में बैग हाथ में लिए चले जा रही थी।
की तभी उसे किसी की आवाज सुनाई दी जो चिल्ला कर बोल रही थी।अरे रानी रुक तो तू तो मुझे भूल ही गई।कही इस मॉल में गुम हो गई तो।उसकी बात सुनकर आगे चल रही लड़की जिसका नाम रानी था।वो अपनी जगह रुक गई।अब तक वो दूसरी लड़की भी उसके पास आ गए।
उसके आते ही रानी फिर से आगे बढ़ने लगी उसने अब तक कुछ बोला नहीं था।उसे कुछ न बोलते देख वो दूसरी लड़की बोली रानी एक तू ही है जिसके आगे ये चंदा चुप हो जाती हैं। अगर तेरी जगह कोई और होता और चंदा को इग्नोर मार रहा होता तो ये चंदा उसका मुंह तोड़ देती।
चंदा और रानी दोनों बचपन से एक साथ रहती थी।चंदा बहुत शरारती थी लेकिन रानी हमेशा से शांत रहती हैं।और ये बात चंदा बहुत अच्छी तरह जानती हैं।इसी लिए वो कुछ बोलती भी नहीं।उसे पता है कुछ बोलने का कोई मतलब नहीं निकलने वाला रानी को कुछ भी बोल लो पर वो एक शब्द नहीं बोलने वाली।
और ऐसा नहीं था कि रानी पहले से ही ऐसी थी।वो भी पहले सब की तरह बात करती मस्ती करती लेकिन एक महीने पहले उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे रानी की हसी उसके चेहरे से कही रूठ गई।रानी हंसना बोलना सब भूल गई।
चलिए बताती हु हमारी रानी के साथ क्या हुआ था।
रानी जब कॉलेज में थी ।तब एक लड़के ने उसे प्रपोज किया जिसे रानी ने एक्सेप्ट भी किया वो भी उस लड़के से प्यार करने लगी थी। कुछ सालों तक उनका रिश्ता सही से चला। दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया। लेकिन कहते हैं न ज्यादा खुशियों को नजर भी बहुत जल्दी लग जाती हैं।ऐसा ही कुछ रानी के साथ भी हुआ।उसको खुशियों को भी किसी की बुरी नजर लग गई। और जिससे वो प्यार करती थी उसने शादी के मंडप तक ला कर शादी अधूरी छोड़ दी।
रानी ने बहुत कोशिश की उसे सच जानने की आखिर उसकी गलती क्या थी।जिसकी उसे इतनी बड़ी सजा मिली उसकी शादी अधूरी रह गई। तब से आज तक रानी फिर कभी बोलना हंसना सिख ही नहीं पाई।
चंदा रानी के साथ चलते हुए बोली काश काश राहुल ने शादी अधूरी नहीं छोड़ी होती तो आज मेरी रानी ऐसी नहीं होती।
Atyantpandey At
09-Jul-2025 04:59 PM
Nice
Reply